मेरठ, अप्रैल 23 -- थाना दौराला एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को गस्त के दौरान दौराला रेलवे स्टेशन परिसर में महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे दो आरोपी युवकों को दबोच लिया। टीम ने थाने पर पूछताछ के बाद दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक इंदु सैनी एंटी रोमियो टीम के साथ गुरुवार को क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान को लेकर रेलवे स्टेशन पर गस्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर दोनों युवक आने जाने वाली महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर छेडछाड कर रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाने पर पूछताछ में युवकों ने अपने नाम दौराला निवासी सत्यम और सिद्धार्थ बताया। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जे...