मैनपुरी, मार्च 25 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के ग्राम करीमगंज में जागरूकता अभियान चलाया गया। कस्बा के मुख्य चौराहा पर महिला पुलिस द्वारा महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। कांस्टेबल सरिता राम व मोनिका ने महिलाओं और युवतियों को मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में समझाया गया। कहा कि विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय साहसपूर्वक सामना करें। अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। उपनिरीक्षक प्रमोद शर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी का सम्मान व नारी की रक्षा करना है। प्रत्येक थाना में महिला शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे महिलाओं को सुविधा हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...