इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रही है इसके साथ ही सेहतमंद रहने के उपाय भी बता रही है। पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर फोन किया जा सके। पछायगांव में पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्हें बताया कि अलग-अलग मामलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं यदि उन्हें कोई कठिनाई होती है तो भी तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें। पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। इसके साथ ही पुलिस ने महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया और कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरे जिले में अलग-अलग थानों की पुलिस महिलाओं को जागरूक करने और निर्भय होकर रहने के लिए यह अभियान चला रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.