सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालिकाओं व महिलाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में सुरक्षा का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। बालिकाओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी महिला कांस्टेबल अनीता वर्मा ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मा...