गिरडीह, मार्च 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलझरिया गांव के लाडूदाह पुल के पास से रविवार रात अहिल्यापुर पुलिस ने एक मवेशी चोर को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पेटारी गांव निवासी अबरार अंसारी उर्फ बुधना है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पशु भी जब्त किया है। अहिल्यापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 6/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...