फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- पलवल। पुलिस का नशा मुक्त भारत अभियान लगातार जारी है। सोमवार को नशा मुक्ति टीम ने गांव मलोखड़ा, हथीन में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम ने ग्रामीणों से कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का दुश्मन है। उन्होंने जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील की। टीम ने साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी दी तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1933 नंबर पर सूचना देने की सलाह दी। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त रहने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...