नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- एआई समिट विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि शर्मा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और मामले में उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है। मामले की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सेशन जज अमित बंसल के समक्ष हुई, जहां जवाब दाखिल होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया। शर्मा ने दो अप्रैल को दिल्ली पुलिस द्वारा जारी सात दिन के नोटिस के बाद अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले अदालत उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे चुकी है और जांच में शामिल होकर सहयोग करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्होंने जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। अभ...