सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नकुड़। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर गांव मच्छरहेडी व गांव कैंडल के मंदिरों में हुई चोरी का ख़ुलासा किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान और नगदी भी बरामद की है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को गांव मच्छरहेडी निवासी संदीप कुमार ने गोगा म्हाडी से बैटरी-इनवर्टर, एंप्लीफायर और दान पात्र फाड़कर रुपये चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि गांव कैंडल निवासी रामप्रसाद ने गांव स्थित शिव मंदिर से दान पात्र से करीब 20 हजार रुपये चोरी करने के संबंध में बीते सात अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर पुलिस दोनों मामले के ख़ुलासे के प्रयास में जुटी थी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर भूरा ...