पुलिस ने भागूवाला में निकाला फ्लैग मार्च
बिजनौर, जून 14 -- मोहर्रम आदि को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से भागू वाला क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने गांव के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। फ्लैग मार्च के दौरान मंडावली निरीक्षक राकेश कुमार, एसएसआई योगेंद्र कुमार, एसआई अमूल मिश्रा, एसआई दयानंद, एसआई लखनलाल, एसआई सोनू कुमार, आरक्षी जयवीर, इमरान, मोनू पवार ,बृजेश और समस्त रिक्रूट आरक्षी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने भागूवाला में निकाला फ्लैग मार्च यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.