बरेली, मई 13 -- जमीन बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी में मारी थी गोली पुलिस ने डबल बैरल बंदूक व 20 जिंदा कारतूस बरामद किएमीरगंज, संवाददाता।पुलिस ने जमीन बंटवारे में हुई कहासुनी में लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई को गोली मारने के आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।मंगलवार सुबह जाम चौराहे पर छोटे भाई त्रिमोहन को गोली मारने के आरोपी रिटायर्ड फौजी सियाराम को उप निरीक्षक ब्रज किशोर एवं इशकलाल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से डबल बैरल की लाइसेंसी बंदूक, 20 जिंदा कारतूस एवं कारतूस का एक खोखा बरामद किया। आरोपी से थाने में पूछताछ की। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, पत्नी और भाई हुए घायल आरोपी ने पुलिस को बताया कि जाम तिराहे पर जमीन के बंटवारे को लेकर उसकी छोटे भाई त्रिमोहन से कहासुनी हो गई ...