पिथौरागढ़, जुलाई 6 -- पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने नशा रोकथाम को भांग की फसल नष्ट की। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में टीम जमतड़ी गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने सात नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों को नशे के सेवन से शारीरिक व मानसिक नुकसान की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...