फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।नशा मुक्त भारत अभियान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 29.01 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को कानपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पूरी तरह नष्ट कर दिया। सीओ राजेश द्विवेदी के अनुसार, इस अभियान के तहत कुल तीन महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े नशीले पदार्थों का निपटान किया गया। इसमें 58.022 किलोग्राम गांजा मुख्य रूप से शामिल था।

पुलिस ने भट्टी में फूंकी 29 लाख की ड्रग्स गांजे के अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम, और अन्य नशीले पाउडर को भी आग के हवाले किया। जब्त किए गए इन पदार्थों के निस्तारण के लिए कानपुर के एक ट्रीटमेंट प्लांट को चुना गया था। कानूनी प्रक्रियाओं और उच्चाधिकारियों की निगरानी में इन पदार्थों को भट्टी में जलाकर नष्ट...