बरेली, मार्च 30 -- हाफिजगंज। बच्चों पर सख्ती रखें अभिभावक, चाइनीज माझे से नहीं उड़ाएं पतंग, अगर किसी ने चाईनीज माझे का किया इस्तेमाल तो सख्त कार्रवाई होगी। थाने पर अभिभावकों व गणमान्य लोगों की बैठक में थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने दिशा-निर्देश दिये। मीटिंग में सीओ नवाबगंज व थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने से रोकें। चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...