गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- जमानियां। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बैंकों में चेकिंग करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के साथ ही उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह समेत अन्य ने यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी और सायरन की व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ रही। पुलिसकर्मियों ने खाताधारकों को सावधानी बरतने का सुझाव देते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर तत्काल पुलसि को सूचना देने के लिए अपील किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...