हापुड़, फरवरी 26 -- पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा और सुरक्षा कर्मियों से रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों का जांचा गया। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बैंकों के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने देखा कि कैमरे चालू स्थिति में हैं या नहीं और उनका बैकअप कितने दिनों का है। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति में बजने वाले सायरन और अलार्म सिस्टम को भी बजवाकर देखा गया, ताकि किसी भी अनहोनी के समय वे सही ढंग से काम कर सकें। उन्होंने बताया कि बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बैंक के अंदर बिना वजह घूमने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। जिससे समय रहते पुलिस को सूचना दी जा सके।

हिंद...