किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात्रि डुमरिया भट्टा में एक घर से बीस लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। वहीं मौके से एक महिला फरार हो गई। पुलिस को उक्त घर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक महिला फरार होने लगी।महिला के घर की तलाशी लेने पर चुलाई शराब बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...