पुलिस ने बालिका को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंपा
खगडि़या, जून 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत की एक लड़की को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर परिजनों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सोमवार को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक रानी अपने मां-बाप के पिटाई किए जाने से नाराज हो घर से निकल गई एवं भटकते हुए वह प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर के निकट उदास हो बैठ गई। उसे अकेले उदास बैठे देख कर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस के 112 टीम को कॉल कर दी। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर बालिका को अपने कब्जे में लेकर थाना को सौंप दिया, जहां उससे आवश्यक पूछताछ कर उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.