हल्द्वानी, मई 17 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। हल्द्वानी के त्रिलोक कॉलोनी में शनिवार को हुई घटना ने पुलिस प्रशासन के पसीने छुटा दिए। घर की रेलिंग पर चढ़े छात्र ने दो घंटे तक पुलिस और दमकल का पसीना छुटा दिया। अंतत: पुलिस ने उसे बातों में उलझाया और मकान के पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मियों ने छात्र को नीचे उतारा। कॉलोनी के लोगों ने छात्र की जान बचाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड का आभार जताया।

घटना का विवरण सुबह पांच बजे छात्र घर की छत पर गया और मुमटी की कुंडी लगाकर रेलिंग पर चढ़ गया। जमीन से करीब 30 फीट ऊंची सिंगल रेलिंग पर वह लगातार दो घंटे तक कदमताल करता रहा। पुलिस को सूचना मिली तो एसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे। लेकिन छात्र घर के भीतर से जाने का रास्ता छात्र बंद कर चुका था। पुलिस पड़ोस के घरों की छतों पर पहुंची और छात्र को मन...