बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद शहर में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने बाजार की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अलग से जांच शुरू कर संभावित बिक्री स्थलों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस को किसी भी दुकानदार के पास से मांझा नहीं मिला है। चाइनीज मांझे पर रोक के बावजूद उसकी उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के साथ टीम ने प्रमुख बाजारों में पहुंचकर दुकानों की तलाशी ली और पतंग व मांझा बेचने वाले व्यापारियों से पूछताछ की। पुलिस ने गोदामों और संदिग्ध स्थानों की भी जांच की, ताकि कहीं प्रतिबंधित मांझा छिपाकर तो नहीं रखा गया है। चेकिंग के दौर...