रुद्रपुर, मई 8 -- सितारगंज, संवाददाता। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरेली, बहेड़ी और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल आठ बाइकें बरामद की हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पिछले दो माह से सितारगंज क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात सूचना पर पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र स्थित सूखी नदी पुलिया के पास से करन सिकदार निवासी पुलभट्टा और समर सिंह निवासी शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया। उनके पास से शक्तिफार्म के चड़क मेले से चोरी ...