समस्तीपुर, मार्च 5 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। पुलिस ने हाई स्कूल चकहबीब के बाउड्री के निकट से लावारिस हालत में रखे एक बैग से 9 पंखा व एचपी का एक गैस सिलेंडर आदि बरामद किया है। बरामद सभी समान चोरी की बताई जाती है। ज्ञात हो कि लावारिस हालात में उक्त समान को देखकर इसकी सूचना मुखिया, सरपंच सहित स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि बरामद समानों की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...