बहराइच, जनवरी 8 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपालगंज उप महानगर पालिका के विभिन्न स्थानों से नेपाली कस्टम चोरी का सामान बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि प्रमुख रूप से भारतीय सीमा से सटे नेपाली गांव पचपकरा व साई गांव से भारी मात्रा में माल की बरामदगी हुई है। बरामद माल मे कपड़े, कॉस्मेटिक आइटम, पीतल की मूर्तियां, हार्डवेयर के पार्ट्स व बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। 4 लाख 12 हजार 780 रुपयों का यह सारा अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.