खगडि़या, मार्च 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर पुल पर से नदी में बच्चे सहित कूद कर आत्महत्या करने की प्रयास कर रही एक महिला को अपने कब्जे में लेकर बेलदौर थाना को सौंप दिया। जिससे पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क कर विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है। घटना मंगलवार के सबेरे की बताई जा रही है। महिला की पहचान पसराहा थाना के महद्दीपुर गांव निवासी इंदल कुमार के पत्नी रूपम कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। घर में पति से विवाद होने पर घर से निकलकर उसराहा बीपी मंडल पुल पर बच्चे के साथ पहुंचकर आत्महत्या करने की असफल कोशिश कर रही थी। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस के 112 टीम को कॉल कर दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...