पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- बंगापानी। जौलजीवी पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बीते दिन किशोर की माता ने जौलजीबी थाने में किशोर के कही गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर किशोर की ढूंढखोज की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किशोर को ढूंढकर उसके दादा-दादी को सौंप दिया है। टीम में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, एसआई सतेन्द्र पाल सिंह, महेश पन्त, सुन्दर पोखरिया ,दिवाकर वर्मा, अनिल चौधरी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...