पाकुड़, मार्च 6 -- रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पाकुड़िया पुलिस लगातार गश्त पर रही। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस बल व चौकीदारों ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, सिदो-कान्हू चौक, भगत टोला सहित विभिन्न टोला-मोहल्लों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों को शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.