आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना पुलिस ने यक्ष ऐप और फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से 25 हजार रुपये के इनामी फरार बंदी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब चार माह पूर्व अस्पताल में बंदी रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी उदय 12 दिसंबर 2025 को मंडलीय अस्पताल से मेडिकल परीक्षण के दौरान बंदी रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में जेलर अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- वर्ष 2023 से फरार हत्या के प्रयास का सह अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस की ओर से फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि रविवार स...