लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ। पूर्वी जोन के थाना गुडम्बा पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2025 को विवेकानन्द पुरम क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जो फायरिंग की घटना में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के आसिफ गाजी और आसिफ अली घायल हो गए थे। घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना गुडम्बा में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।पुलिस के अनुसार मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी यासिन गाजी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।इसी क्रम में 10 अप्रैल ...