भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता।जिले में आत्महत्या का वीडियो स्टेटस अपलोड करने वालों से मेटा और पुलिस दोनों हलकान हैं। एक बार फिर गुरुवार की रात पुलिस ने सूचना पर एक युवक की जान बचाने का नेक काम किया। कोइरौना थाना क्षेत्र की पुलिस को मेटा ने गुरुवार की रात सूचना दिया कि एक युवक इंस्ट्राग्राम पर फांसी लगाने का वीडियो अपलोड किया है। सूचना के कुछ ही मिनटों में चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी कमल टावरी तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को ऐसा करने से बचा लिया। परिवार से वार्ता करने पर पता चला कि वह कुछ निजी समस्याओं को लेकर परेशान था। हिदायत दिया कि दोबारा ऐसा गलती नहीं होनी चाहिए। साथ ही स्वजनों से उसका मानसिक इलाज कराने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.