देवरिया, मई 28 -- बनकटा। बनकटा पुलिस ने फरार चल रहे एक शराब तस्कर को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।एसपी के निर्देश पर शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस ने शराब तस्करी में वांछित चल रहे श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी जितेंद्र यादव को मुखबिर की सूचना पर उसके घर दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, का0 अमृत राजभर, का0 विनीत यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...