गोपालगंज, अगस्त 10 -- मांझागढ़, एक संवाददाता मांझागढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानापुर निवासी शंभू यादव और श्रीरामपुर निवासी ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामला 22 अप्रैल 2025 का है। उस समय गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर देवापुर पुरदिल टोला निवासी राम बच्चन यादव के पुत्र राकेश कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसने दाना पुर के शंभू यादव से 20 हजार रुपये में हीरो एचएफ डीलक्स बाइक खरीदी थी। राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने केरवनिया गांव से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर, मुंगरा गांव से दो पल्सर बाइक और श्रीरामपुर से एक प्ले...