संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को बघौली से पिपरा बोरिंग जाने वाले मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने काफी अहम जानकारी दी है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।05 अप्रैल को बखिरा की तरफ से खलीलाबाद की तरफ जा रही गोवंशीय पशुओं से लदी पिकअप बालूशासन पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। पिकअप में पांच गोवंशीय पशुओं को रस्सी से सींघ व पैर, मुंह को निर्दयता व क्रूरता पूर्वक बांध कर पन्नी से ढ़का गया था। घटना में एक मवेशी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पोठिया में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आठ मवेशी बरामद जबकि दो मवेशी मौके से भाग निकले थे। चालक और तस्कर भी मौके से भागने में सफल हो गए थे। घटना की सूचना पर एए...