पुलिस ने फरार गोमांस तस्कर को किया गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गोवध अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी गोमांस बिहार से लाकर अन्य जगहों पर बेचता था। पुलिस आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। इसके पहले चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीते 20 मई सतपोखरी गांव स्थित एक किराये की दुकान पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी में 70.760 किलोग्राम गोमांस तथा मांस काटने के उपकरण एक चापड़, तीन चाकू, दो रेती एवं एक कुल्हाड़ी बरामद हुआ था। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए थे। इस दौरान मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही थी। इसी दौरान पिछले दिनों एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.