हाजीपुर, जुलाई 19 -- राघोपुर थाने की पुलिस ने रविवार को पहाड़पुर पंचायत में आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट मामले के एक फरार आरोपी के घर पर ढोल बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार में बताया कि राघोपुर थाना कांड संख्या 332/2022 आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट मामले के फरार आरोपी रौशन कुमार पिता बिंदेश्वर चौधरी ग्राम पंचायत पहाड़पुर थाना जुड़ावनपुर निवासी के घर पर माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से निर्गत इश्तिहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष ने माइकिंग के द्वारा आरोपी को सूचना दिया कि आपकी विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार निर्गत किया गया है। आप या तो गिरफ्तारी दे नहीं तो न्यायालय में आत्मसमर्पण करें। -रमेश भगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...