हाजीपुर, अप्रैल 9 -- गुमशुदगी का मामला दर्ज करा कर बिदुपुर थाने के रिटायर्ड चौकीदार के भतीजा पड़ोस के ही एक लड़की को भगा ले गया। इधर पुलिस ने लगभग पांच महीने बाद यूपी के गाजियाबाद से लड़का-लड़की को बरामद कर लिया। मामला बिदुपुर थाने के शीतलपुर कमालपुर पंचायत अंतर्गत कुतुबपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव की एक लड़की और रिटायर्ड चौकीदार महेश दास का भतीजा राकेश कुमार के बीच चोरी चुपके से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले के बारे में जब लड़की के पिता को जानकारी हुई तो दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई और इसको लेकर पंचायत हुआ। पंचायत की घटना के लगभग एक सप्ताह बाद ही दोनों फरार हो गए। लड़की के पिता इस मामले में थाने में आवेदन देने जा रहा था कि महेश दास ने उसे यह आश्वाशन दिया कि दोनों को बुला लेंगे और एफआईआर कराने से टालमटोल कराते रहा। इधर मह...