खगडि़या, अप्रैल 27 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर थाना पुलिस ने एक मामले के प्राथमिकी अभियुक्त श्रीकांत यादव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त शहर के बलुवाही मुहल्ले के 40 वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व उसकी पत्नी और सास को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसमें वह प्राथमिक अभियुक्त था और कांड में फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...