रामपुर, मार्च 28 -- वन संपदा की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए खैर की प्रतिबंधित लकड़ी के 15 बोटे बरामद किए हैं। बीते गुरुवार की रात कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह को किसी व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि गांव खैमरी में एक मकान में खैर की लकड़ी 15 बोटे छिपा रखे हैं। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस ने गांव निवासी बलजीत सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह के गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने छिपाकर रखी गई यहां से खैर की लकड़ी को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। साथ ही आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ मुक...