लोहरदगा, मार्च 11 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगल इलाके में स्थित गांव नामुदाग में कुडू के अंचलाधिकारी संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर पोस्ता की खेती नष्ट किया। वहीं नामुदाग निवासी मंगल गंझु के घर से लगभग डेढ़ किलो तैयार अफीम, दो देसी बंदूक और 35 हजार रुपए नकद बरामद किया। कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लोहरदगा एसपी को नामुदाग में पोस्ता की खेती और घर में तैयार अफीम रखने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम नामुदाग पहुंची। जहां गांव लगभग 35 डिसमिल भूमि में पोस्ता की खेती लहलहाती पायी गयी। जिसे प्रशासन ने नष्ट कर दिया। जांच में पता चला कि मिठुवा गंझू के पुत्र मंगल गंझू ने अवैध पोस्ता की खेती की है, जिससे अफी...