भागलपुर, दिसम्बर 30 -- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत के कटहरा ग्राम में रविवार की शाम 33 वर्षीय चिंटू कुमार सिंह पिता स्व. रंजय कुमार मंडल ने अपने घर में गले में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तथा शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। दाह-संस्कार के बाद आवेदन देने की बात कही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे थे। चर्चा है कि पैसों को लेकर घर में कलह चल रही थी। मृतक चार चक्का वाहन खरीदना चाहते थे, लेकिन पैसा कम था और घरवालों से मांग कर रहे थे। पैसा न मिलने से क्षुब्ध होकर उन्हों...