पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, परिजनों ने किया दाह संस्कार; बंगाल में जिंदा मिला किशनगंज का अमर
नई दिल्ली, मार्च 29 -- बिहार के किशनगंज में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को मृत मानकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन बाद में वो युवक जीवित निकला। किशनगंज के सदर थाना इलाके के मोतीबाग का निवासी बंगाल में जिंदा पाया गया। अंतिम संस्कार से पहले शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया था। पुलिस अब पता लगाने में जुट गई है कि जिसका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराया गया वह युवक कौन था। पूरा मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग से जुड़ा हुआ है। युवक की पहचान अमर चौहान के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार किशनगंज शहर के खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के निकट बीते गुरुवार की देर रात को एक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.