मेरठ, मार्च 19 -- ईद-उल-फितर को लेकर कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस टीम ने भटवाड़ा, राम तलैया, गुजरान गेट, अशोक स्तंभ, तहसील रोड और गंज बाजार सहित संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि ईद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रह...