गाजीपुर, मार्च 2 -- भांवरकोल। आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर सोमवार शाम थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च ब्लॉक मुख्यालय से भांवरकोल, सहरमा, जसदेवपुर मोड़, बढ़नपुरा, पातालगंगा, रानीपुर, महेशपुर, मच्छटी चट्टी, फखनपुरा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक गया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को होलिका दहन, होली व रमजान के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं और इन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। मार्च में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...