चंदौली, जून 30 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना शहाबगंज पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर चोरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस ने जेंगुरी ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी पकड़ा। इनके पास से चोरी की दो बाइक एक आईफोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में जेंगुरी निवासी प्रिंस कुमार, धरौली निवासी विकास उर्फ बर्फी, बगहीं कुम्भापुर निवासी मन्नू, कैमूर (बिहार) के शहबाजपुर निवासी विकास उर्फ झगड़ू तथा जितेंद्र बिंद उर्फ शेरू शामिल हैं।

आरोपियों की जांच पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पांचों मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने फरवरी में विशुनपुरा गांव में नकदी और आभूषण चोरी किए थे। इसके बाद अप्रैल में मानिकपुर गांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं एक जून को मैढ़ी गांव स्थित जा...