पूर्णिया, अप्रैल 28 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस ने रविवार संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के मांझी टोल वार्ड संख्या-6 निवासी मनोज यादव का पुत्र अमन कुमार, कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना रुपसपुर निवासी अशेश्वर महतो का पुत्र चंदन महतो तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव निवासी रामदेव महतो का पुत्र भुट्टो महतो शामिल हैं। वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित चि...