कटिहार, अगस्त 1 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आजमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरसौता गांव सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर शराब के नशे में पाए गए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच के दौरान चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की, जिसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करा...