पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर/माधोटांडा। थाना माधोटांडा के गांव रुद्रपुर ता. कलीनगर की रहने वाली अमनदीप की शादी तीन साल पहले हरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अमनदीप को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने विवाहिता के साथ मारपीट की। कइ्र बार समझौता हुआ लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि विवाहिता से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। मना करने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने अमनदीप की शिकायत पर हरविंदर सिंह, हरजीत कौर, सुखदेव सिंह, अमनदीप कौर और जसप्रीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.