मेरठ, मई 18 -- वेस्ट यूपी में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ मेरठ पुलिस ने वर्ष 2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंख अभियान के तहत पुलिस ने लगातार छापेमारी कर 30 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, तमंचे, जिंदा कारतूस, अधबने हथियार, मैगजीन, बैरल, स्लाइड, फायरिंग पिन, खराद और ड्रिल मशीनें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार लोहियानगर, लिसाड़ी गेट, इंचौली, किठौर, कोतवाली, ब्रह्मपुरी और मवाना पुलिस ने हथियार तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के फॉरवर्ड और बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। हथियारों के खरीदारों, स...