पुलिस ने पांच बाइकों को किया सीज
सोनभद्र, जून 11 -- ओबरा। अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ओबरा पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में ओबरा पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच व चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने वाले तथा संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित पाए जाने वाले 5 बाइकों को सीज कर दिया। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि ओबरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.