फिरोजाबाद, मई 17 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान 99 वांछित गिरफ्तार किए गए। जिसमें 94 एनबीडल्यू और पांच एसआर वांछित अभियुक्तों को किया गया। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू हुआ जो रविवार सुबह पांच बजे तक चला। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 99 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- जिलेभर में चला ऑपरेशन प्रहार, सौ से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। य...