फिरोजाबाद, जून 14 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए अभियान में 80 वांछित को गिरफ्तार किया। इनमें 59 एनबीडल्यू , 12 एसआर वांछित, नौ अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जिला कारागार भेज दिया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू हुआ जो रविवार सुबह पांच बजे तक चला। जिसमें उत्तर थाना पुलिस ने सात, दक्षिण ने 10, रसूलपुर ने सात, रामगढ़ थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- न्यायालय से गैर जमानती वारंट में 16 आरोपी गिरफ्तार टूंडला थाना पुलिस ने चार, नारखी ने एक, पचोखरा से एक और नगला सिंघी थाना पुलिस ने छह और रजावली ने तीन अभियुक्तों...