पुलिस ने पांच घंटे में 64 वांछित किए गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जून 28 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में 64 वांछित को गिरफ्तार किया। इनमें 62 एनबीडल्यू , दो अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जिला कारागार भेज दिया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू हुआ जो रविवार सुबह पांच बजे तक चला। जिसमें उत्तर थाना पुलिस ने चार, दक्षिण ने तीन, रसूलपुर ने आठ, रामगढ़ थाना पुलिस एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। टूंडला थाना पुलिस ने पांच, नारखी ने दो, नगला सिंघी थाना पुलिस ने तीन और रजावली ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.